12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग: दमकल कर्मियों ने 60 लोगों को सुरक्षित निकाला, 39 को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

Massive fire in 12-storey building

डेस्क। मुंबई के कुर्ला इलाके में शनिवार आधी रात को लगी 12 मंजिला इमारत में भीषण आग. वहीं मौके पर पंहुचे दमकल कर्मियों ने 60 लोगों को सुरक्षित बचाया गाया. और उनमें से ही 39 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक अधिकारी जानकारी दी कि यह घटना कोहिनूर अस्पताल के सामने स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की इमारत संख्या सात में देर रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई थी. आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की एक टीम पानी की चार गाड़ियों, कई जंबो टैंकरों और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग को बढ़ते देख तुरंत दमकल कर्मियों ने बिजली काट दी और देर रात करीब एक बजकर 39 मिनट पर आग पर काबू पा लिया. हालांकि, आग लगने की घटना से वहां रहने वाले लोगों में डर बैठ गया.

कैसे लगी थी आग?
वहीं, उन्होने बतीया कि 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे गए बिजली के तारों और कबाड़ में लगी. उसके बाद आग के लपेटे बढेने लगे जिसकी वजह से आग का धआं पूरी इमारत में भर गया. वहीं आग को बढ़ते देखकर तुरंत दमकलकर्मियों ने बिजली काट दी. और उन्होंने कहा, ‘‘इमारत के कई तल में फंसे 40-50 निवासियों को दमकम कर्मियों ने सीढ़ियों के जरिये बाहर निकाला. इनमें से 39 लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जिसके बाद 35 लोगों को निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल में, जबकि चार अन्य को कोहिनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया.’’ अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...