रिवॉल्वर दिखा कर डरा रहा था बदमाश, भिलाई में पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा… पहले सिपाही को मार चूका है गोली

भिलाई। भिलाई में रिवॉल्वर दिखा कर लोगों के बीच दहशत करने वाले को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि, दुरदांत अपराधी वीरेन्द्र सेन उर्फ वीरेन्द्र नाई आरोपी ने पूर्व में भी सिपाही के उपर गोली चलाई थी। आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 16.09.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सुपेला के आदतन अपराधी वीरेन्द्र नाई मिलन चौक उमा महेश्वरी के घर के पास कृष्णा नगर आम जगह में रिवॉल्वर लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सुपेला के आदतन अपराधी वीरेन्द्र नाई अपने पास रिवॉल्वर रखा है एवं आम लोगो व आने जाने वाले राहगीरो को डरा धमका कर परेशान कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देख वीरेन्द्र नाई भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से रिवॉल्वर जब्त किया गया। आरोपी वीरेन्द्र नाई को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी वीरेन्द्र नाई पूर्व में भी सिपाही के उपर गोली चला चुका है। आरोपी के द्वारा क्षेत्र में डर का माहौल बनाने के लिए रिवॉल्वर रख के लोगों को डराया धमकाया जा रहा था, आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...