CG – आदिवासी महिला से गैंगरेप: पहले पिलाई जबरदस्ती शराब, बेसुध होने पर तीनों ने किया दुष्कर्म, फिर…

आदिवासी महिला से गैंगरेप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई, फिर जब महिला नशे में आ गयी, तब आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत करते हुए हवस का शिकार बनाया। महिला को जब होश आया तब उसे इस घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी करती है। बीते बुधवार को मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान उसके गांव के ही तीन युवक सियाराम तिर्की, अशोक कुमार यादव और दुकालू बैगा ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही महिला को जबरन शराब पिलाई और खुद भी आरोपियों ने शराब पी। महिला के बेसुध होने पर उसके साथ बारी-बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। फिर मौके से फरार हो गए। महिला को होश आने के बाद उसने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और फिर परिजनों के साथ बेलगहना चौकी जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...