छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! कल से फिर बनेगा बारिश का सिस्टम… गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। बताय जा रहा है कि, कल से एक बार फिर से मानसून का सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो सकता है। बुधवार से मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से तेज होंगी। मौसम विभाग ने एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी ने हलाकान कर दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा हैं। इसलिए बुधवार को प्रदेश में फिर से मानसून के सक्रिय होने के आसार है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद बिलासपुर में 35.4, मुंगेली 34.5, राजनांदगांव 34, महासमुंद 33.7, रायपुर 33.5, जांजगीर 33.4, जगदलपुर 33, दुर्ग 32.6, कोरबा 32.4 और अंबिकापुर में 30.2 डिग्री तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...