CG में फिर से गैंगरेप की घटना: नौकरी दिलाने के बहाने नाबलिग प्रेमिका को प्रेमी ने बुलाया… बॉयफ्रेंड ने मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड रूम तो दोस्तों ने कार में किया दुष्कर्म; दो दिनों तक किए गैंगरेप, आरोपियों में एक बैंककर्मी भी

CG में फिर से गैंगरेप की घटना

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर रेप की वारदात हुई है। रायपुर के जय स्तम्भ चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग से उसके बॉयफ्रेंड सहित तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की वहां से कुछ ही दूरी पर एएसपी का दफ्तर भी है। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के बाद गोलबाजार थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक बैंक कर्मी भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक 17 साल की ये लड़की रायपुर की ही रहने वाली है। उसके बॉयफ्रेंड सिकंदर जैन ने उसे 18 ​सितंबर को नौकरी के बहाने बुलाया। पहले खुद रेप किया। फिर अगले दिन 19 तारीख को उसके दोस्तों ने मिलकर नाबालिग का रेप कर दिया।

रेप मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड रूम और पार्किंग में खड़ी कार के अंदर किया गया। गार्ड रूम के ठीक बाजू से पुलिस अफसरों के ऊपर जाने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। जहां से वो रोज ऊपर आना-जाना करते हैं। इसके बावजूद बेखौफ आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल उस गार्ड रूम में अब पुलिस ने ताला लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड सिकंदर ने पहले रेप किया।​ फिर आरोपी ने पीडि़ता को डराया धमकाया कि वो घटना की जानकारी किसी को न दें। तभी उसके दो दोस्त गौरव राज आठिया और अविनाश बेहरा वहां पहुंच गए। लड़की को वहां कमरे में अकेले बॉयफ्रेंड के साथ देखते ही उनकी नीयत भी खराब हो गई।

वे लड़की को पार्किंग में ही खड़ी कार में लेकर गए। वहां उन्होंने मिलकर पहले गलत हरकत की। फिर रेप किया। इस कांड में एक आरोपी गौरव राज निजी बैंक में नौकरी करता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वो सिकंदर के कमरे में अक्सर शराब पीने आया करता था।

पूरे मामले में गोल बाजार थाना टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप का मामला आते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। तीनों आरोपियों को अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...