भिलाई के उ‌न पैरेंट्स के लिए Good News, जो चाहते हैं इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों को पढ़ाना… शुरू होगा एक और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल… MLA देवेंद्र की पहल पर भूपेश सरकार ने दी मंजूरी

  • MLA देवेंद्र यादव ने की थी CM से चर्चा
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल की संख्या हो जाएगी 6
  • मेयर रहते देवेंद्र यादव ने शासन के सामने रखा था विजन

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में एक और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय इंग्लिश माध्यम स्कूल खुलने वाला है। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-9 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय इंग्लिश माध्यम स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। सामान्य व गरीब परिवार जो अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पाते वे सब इस स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा पाएंगे। यहां प्राइवेट स्कूल की तरह ही इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी।

MLA देवेंद्र यादव ने की थी CM से चर्चा

गौरतलब है कि, कुछ समय पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र की जनता की जरूरत और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और मांग की थी कि एक यहां एक और इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया जाए। विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल में कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि जल्द ही स्कूल खोला जाएगा और इसी के साथ ही अब आदेश भी जारी कर दिया गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की संख्या हो जाएगी 6

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पालकों को काफी लाभ होगा। जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा नहीं पाते। वे पालक अपने बच्चों को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। शासन यहां प्राइवेट स्कूल की तरह हाई क्लास सुविधा मुहैय्या कराएगी। भिलाई में 3 इंग्लिश मीडियम और 2 हिंदी मीडियम के स्कूल चल रहे है सेक्टर-9 में यह स्कूल खुलने से क्षेत्र में संख्या 6 हो जाएंगी।

मेयर रहते देवेंद्र यादव ने शासन के सामने रखा था विजन

बताया जाता है कि, पूरे प्रदेश में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत करने की पूरी योजना भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की है। विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने यह योजना बनाई थी और सबसे पहले उनका प्लान था कि शहर की 18 सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया जाए। उसके बाद बाकी स्कूलों को भी धीरे-धीरे इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया जाएगा। इस प्लान को जब विधायक देवेंद्र यादव में अपने महापौर कार्यकाल के दौरान शासन को प्रस्तुत किया तो शासन ने इस योजना को बड़ी गंभीरता से लिया और पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद के नाम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत करने की घोषणा की। इसमें सबसे पहले भिलाई के सेक्टर 6 स्कूल को भी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...