खुर्सीपार और कोहका मामले में परिवार को मिला 5-5 लाख मुआवजा और नौकरी

  • दोनों हत्या कांड में परिवार को मिली शासन से सहायता

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में दो अलग-अलग हत्या के मामलों ने दो परिवारों पर गहरा दुःख छोड़ दिया। दोनों मामले में सरकार से मुआवजा और नौकरी की मांग की गई। राज्य सरकार ने दोनों मामलों में राहत पहुंचाया। राज्य सरकार ने खुर्सीपार में हुए मलकीत सिंह और भिलाई में चंद्रशेखर ठाकुर मर्डर केस में मुआवजे की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा और कलेक्टोरेट दर पर नौकरी का आदेश दिया गया है।

दोनों हत्या कांड में परिवार को मिली शासन से सहायता
आपको बता दें कि, अनविभागीय दंडाधिकारी छावनी ने पत्र जारी करते हुए स्व. मलकीत सिंह और स्व. चंद्रशेखर ठाकुर के परिवार को मुआवजा की घोषणा की है। प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा जिला कार्यालय दुर्ग को लिखे पत्र में अनुविभागीय अधिकारी ने लिखा है कि 19 सितंबर को खुर्सीपार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक मलकीत सिंह की पत्नी और मृतक चंद्रशेखर ठाकुर के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को कलेक्टोरेट दर पर नौकरी देने की घोषणा की थी। शासन द्वारा दोनों घोषणाओं को मानने पर पीड़ित परिवार में खुशी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...