गुजराती भवन सेक्टर-4 और सेक्टर-6 में यहां विधायक देवेंद्र ने दी डोम शेड की सौगात: 27 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य… MLA ने किया भूमिपूजन

  • विधायक देवेंद्र यादव की पहल से होंगे लाखों के विकास कार्य
  • प्रगति यात्रा के दौरान सेक्टर 4 एवं 6 सौगात
  • नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति E-मार्केट सेक्टर-6 में डोम शेड निर्माण

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को ​प्रगति यात्रा के दौरान सेक्टर-4 और सेक्टर-6 निवासियों को लाखों की सौगात दिए। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से गुजराती भवन सेक्टर 4 में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति ई मार्केट सेक्टर 6 में भी डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसका आज भूमिपूजन किया गया। विधायक ने वार्ड में लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। कई समाजिक भवन का लोकार्पण भी विधायक यादव ने किया।

इस दौरान वार्डवासियों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान सेक्टर 4 एवं 6 में 27 लाख की लागत से होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

यात्रा के दौरान विधायक सभी लोगों से मिलते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां माता की पूजा अर्चना की। उन्हें प्रणाम किए और पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। पूजा अर्चना करके विधायक यादव ने हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यात्रा के दौरान गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...