CG में EX IAS से ठगी: रिटायर्ड आईएएस से फ्रॉड करने वाला शातिर दिल्ली से गिरफ्तार, इंश्योरेंस में ज्यादा रकम दिलाने के नाम पर की थी 21 लाख की ठगी

रायपुर। बीमा कंपनी के नाम से रकम दोगुना दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त आईएएस अफसर से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय जालसाज को राजेंद्र नगर तथा एंटी क्राइम एंड सायबर सेल यूनिट की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए ठग के खिलाफ देश के कई राज्यों में ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने सेवानिवृत्त अफसर से 20 लाख 82 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपी का नाम रंजीत यादव है, जिसने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ठगी का जाल फैलाया था।

मिली जानकारी के मुताबिक शातिर ने पूर्व आइएएस को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पालिसी में अधिक रकम दिलाने का लालच दिया और 20 लाख 82 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपित ने ठगी के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर फर्जी एवं खाते के पते अलग-अलग स्थानों के हैं। आरोपी पूर्व में इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। इससे उसे इंश्योरेंस पालिसी के बारे में ज्यादा जानकारी थी। वह आसानी से लोगों को झांसे में ले लेता था।

आरोपित के कब्जे से घटना से संबंधित विभिन्न कंपनियों के 34 मोबाइल फोन एवं 30 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम प्राप्त की गई है उन बैंक खातों को सीज करवाया जा रहा है। वहीं आरोपित से अन्य ठगी के बारे में पूछताछ की जा रही है।शिकायत के मुताबिक रंजीत यादव ने बताया कि आपके तीन मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस की राशि 28.50 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए बताए अनुसार आरटीजीएस से रुपये भेजते रहेंगे तो पैसे मिल जाएंगे। प्रार्थी ठग के झांसे में आकर 20 लाख 82 हजार रुपये दे दिए। बाद में फर्जीवाड़े का पता चलने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...