CG में अनोखा मामला: युवक के पेट से निकाला गया गर्भाशय… पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा था… डॉक्टरों ने सर्जरी से निकाला गर्भाशय, दुनिया में ऐसे 300 मामले

CG में अनोखा मामला

धमतरी। धमतरी में एक अत्यंत दुर्लभ ऑपरेशन का मामला सामने आया है। एक युवक के पेट से गर्भाशय निकाला गया। मेडिकल फील्ड के अनुसार विश्व में इस तरह के 300 केस सामने आ चुके है।
मामला 25 सितंबर 2023 का है। कांकेर क्षेत्र का एक युवक धमतरी नया बस स्टैंड स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम पेट दर्द की समस्या लेकर पहुचा था। युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि जांच में युवक का हर्निया फंसा होना व दोनो तरफ के अंडकोष की गोली का अनुपस्थित होना पाया गया।
जब युवक का दूसरे दिन ऑपरेशन किया गया तब एक दुर्लभ अंग उसके पेट में दिखाई दिया। यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली।
अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी। यह बहुत ही दुर्लभ मामला था। तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई।
साथ ही सभी अंग दिखाए गए। परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नली को सर्जरी कर निकाला गया।
साथ ही दाई अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया।

डॉ उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को PMDS कहते है।यह GENE में MUTATION परिवर्तन की वजह से होता है। इसमे पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है। परंतु पेट के अंदर स्त्री के गर्भाशय ,नली,अंडाणु,पाए जाते हैं। धमतरी बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का यह संभवतः पहला मामला है। इस ऑपरेशन में डॉ रोशन उपाध्याय ,डॉ रश्मि उपाध्याय, बेहोशक डॉ प्रदीप देवांगन,डॉ मॉर्टिन उपस्थित थे।

ऐसे होती है पहचान
1, बच्चों के जन्म के पश्चात उसके अंडकोष में गोली का नहीं पाया जाना
2, जांघ के हिस्से में सूजन
3, वयस्क होने के बाद बांझपन

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...