कांग्रेस की “भरोसा यात्रा” पर भाजपा का हमला: दुर्ग जिलाध्यक्ष बर्मा बोले- वादाखिलाफी करके छलने वाली भूपेश सरकार की ये अंतिम विदाई यात्रा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रदेश के कई जगह कांग्रेस सरकार द्वारा जगह-जगह “भरोसे यात्रा” निकाली जा रही है। भरोसा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन की मदद से भरोसा यात्रा इसलिए निकालनी पड़ रही है क्योंकि उसने जनता का भरोसा खो दिया है। कांग्रेस भूपेश सरकार ने जनता से वादाखिलाफी करके जो छल किया है, उसकी वजह से वे जनता के बीच में अपना भरोसा खो चुके हैं और अब वे अपने छल को छिपाने के लिए सरकारी तंत्र की इवेंट मैनेजमेंट टीम के भरोसे झूठी भरोसा यात्रा निकाल कर खुद पर जनता का भरोसा होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस ने जिस तरह से अपने झूठे घोषणा पत्र को लेकर जनता को छलने का काम किया है उससे आज प्रदेश का हर वर्ग नाराज है और पूरे प्रदेश की जनता के अन्दर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। जनता भला झूठ बोलने वालों पर क्यों भरोसा करेगी। गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वालों ने प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं का भरोसा तोड़ा। नियमितीकरण का झूठा वादा करके संविदा कर्मियों का भरोसा तोड़ा। महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने का भरोसा तोड़ा, और उनसे रेडी टू ईट का काम छीन लिया। पूरा कर्ज माफ करने के वादे से मुकरकर महिला स्व सहायता समूहों का भरोसा तोड़ा

उन्होंने कहा कि, पहले शत प्रतिशत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहकर बाद में नियम और शर्तों के जाल में फंसा कर चुनिंदा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देकर बेरोजगारों का भरोसा तोड़ा। चुनिंदा बेरोजगारों को भी 5 साल की बजाय केवल 9 महीना का बेरोजगारी भत्ता देकर भरोसा तोड़ा। किसानों का पूरा कर्ज माफी करने का वादा किया लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफ नहीं करके उनका भरोसा तोड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक लगाकर आवासहीन गरीबों का भरोसा तोड़ा। वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को जबरदस्ती कचरा बेचकर भरोसा तोड़ा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। कलेक्टर-एसपी, पी.सी.सी. के प्रतिनिधि के तौर कार्य कर रहें हैं। भीड़ जुटाने के लिये अधीनस्थों पर दवाब बना रहे हैं। वही अपने प्रस्तावित पराजय को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत है। भरोसा यात्रा का आयोजन एक तरह से उनकी विदाई यात्रा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं हो रही है इससे भय का वातावरण व्याप्त है, कांग्रेस जब से सत्ता में आई पूरे प्रदेश भर में जंगलराज कायम है, राजधानी से लेकर सुदूर अंचलों तक तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं, पूरे प्रदेश में लोगों की हत्याएं, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, लूट हो रही है, डाके डल रहे है और यह तक की सरकारी खजाने तक को लूटा जा रहा है।

उन्होनें कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। भरोसा खोने के बाद भरोसा यात्रा निकाली जा रही है। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कही पर भी खरी नहीं उतर रही है। भरोसा यात्रा के दौरान कांग्रेस को कहीं भी जनता की वाहवाही नहीं मिली है क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ चुका है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार के हालात बनते जा रहे है, उस पर राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देना चाहिए। उनके जवाब का इंतजार प्रदेश की जनता कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...