छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी… पुरुषों से आगे महिलाऐं, CEO रीना बाबासाहेब कंगाले ने दी जानकारी; देखिये आंकड़ें

  • छत्तीसगढ़ इलेक्शन कमीशन ने जारी की फिबनल वोटर लिस्ट
  • प्रदेश में पुरुषों के तुलना में महिला वोटर्स 1 लाख से अधिक
  • प्रदेश में करीब 800 थर्ड जेंडर वोटर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ इलेक्शन कमीशन ने विधानसभा चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में की फाइनल मतदाता लिस्ट में खास बाते ये है की पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स अधिक है।

आज प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...