बड़ी खबर: नगर पंचायत अभनपुर को नगर पालिका का दर्जा, छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया गया प्रकाशित

रायपुर। राज्य शासन ने अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। अभनपुर को नगर पालिका का दर्जा देने के संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। अभनपुर नगर पालिका क्षेत्र की सीमाएं पहले के नगर पंचायत क्षेत्र की सीमाएं ही निर्धारित की गई हैं। वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार अभनपुर नगर पालिका की जनसंख्या 14 हजार 432 है। अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने पर किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव रायपुर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-12 में कार्यालयीन दिवस पर प्रस्तुत किए जा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...