7 से दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा; लाखों की तादाद में जुटेंगे शिवभक्त, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान और पार्किंग सिस्टम… इन वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंध; जानिए डिटेल

  • अलग-अलग दिशा से आने वाले वाहनो के लिए अलग अलग पार्किग स्थल रहेगा
  • ग्राम नंदकट्ठी से पथरिया चौक तक माल वाहक/भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
  • माल वाहक वाहनो में आवागमन न करे यह खतरनाक है

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ के दुर्ग के ग्राम कोड़िया में 7 दिन के लिए कथा सुनाने आ रहे है। दिनांक 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ग्राम कोड़िया (धमधा रोड) में होने वाला है। शिवमहापुराण आयोजन को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग एवं पार्किग व्यवस्था स्थल जारी किया गया। शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण कर एवं अधिक संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं अलग-अलग दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था निम्न अनुसार की गई है।

बालोद, राजनांदगांव, पुलगांव दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था :-

बालोद, राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन पुलगांव चौक से पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, ग्रीन चौक, धमधा नाका ओवर ब्रिज, धमधा रोड होते हुए ग्राम कोडिया पहुंचेगे एवं वाहन ग्राम कोडिया के गौठान, स्कूल मैदान, मस्जिद गली के आगे मैदान, पानी टंकी मैदान में वाहन पार्क कर पैदल में कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था :-

रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहन बागडुमर/नंदनी खुदनी होते हुए ग्राम पोटिया मैदान में वाहन में पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुचेंगें।

कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहनों की मार्ग/पार्किंग व्यवस्था :-

कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन पथरिया चौक होते हुए ग्राम मेडेसरा में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।

नोटः- दिनांक 07.10.2023 से 13.10.2023 तक नंदकट्ठी चौक से पथरिया चौक तक माल वाहन वाहन एवं भारी वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, इन वाहनो को नंदकट्ठी चौक से बोरी होते हुए धमधा की ओर डायवर्ट किया जावेगा। इसी प्रकार धमधा से दुर्ग आने वाले वाहन पथरिया चौक से बासीन तिराहा से बासीन गांव, बोडेगांव से नंदकट्ठी चौक की ओर डायवर्ट किया जावेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...