MLA देवेंद्र यादव ने भिलाई के क्रिकेट लवर्स को दी बड़ी सौगात: टाउनशिप में यहां बनाया गया एक्सट्रोटर्फ क्रिकेट बॉक्स… प्लेयर्स कर सकेंगे प्रैक्टिस,विधायक ने भी चलाया बल्ला; देखिये Photos

भिलाई। भिलाई में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। टाउनशिप के सेक्टर-10 में एक्सट्रोटर्फ क्रिकेट बॉक्स.बनाया गया है। जहां प्लेयर्स आसानी से प्रैक्टिस कर पाएंगे। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर में कई विकास कार्य करवा रहे हैं। मूलभूत जरूरी सुविधाएं सड़क,नाली, पानी, गार्डन के अलावा शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए भी लाखों रुपए के विकास कार्य करवाएं हैं। क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड बना रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई के क्रिकेट प्रेमियों और भावी खिलाड़ियों को विधायक यादव ने आज बड़ी सौगात दी।

सेक्टर 10 में एक्सट्रोटर्फ युक्त क्रिकेट बॉक्स बनवाया गया है। जिसका बुधवार को विधायक ने लोकार्पण किया और खेल प्रेमियों को इसे सौंपा। यहां भावी खिलाड़ी अपने खेल का नेट प्रैक्टिस कर सकते हैं। जहां विधायक यादव ने लोकार्पण करने के साथ खुद भी अपने खेल प्रतिभा की प्रैक्टिस किए और बल्ला घुमाकर दो तीन बॉल पर चौका-छक्का आजमाए। ​इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि बहुत ही सुंदर और सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बना है। ​यहां खेलने आने वाले खिलाड़ियों को निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। भिलाई एजुकेशन हब केसाथ ही स्पोर्टस हब भी है। यहां के खिलाड़ी देश दुनिया में अपनी खेल प्रतिभा से भिलाई और प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्ही की उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ ही इसका लोकार्पण किया गया है।

45 लाख रुपए की लागत से क्रिकेट बॉक्स सेक्टर 10 वार्ड 65 सड़क 4 और 5 के बीच में शांति बेकरी के सामने बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग आधे से ज्यादा काम हो भी गया है और बचा हुआ काम इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। यह एक मिनी स्टेडि​यम की तरह ही होगा। जहां एक्सट्रोटर्फ होगा, चारो ओर नेट लगा होगा। यह क्रिकेट खिलाड़ी के प्रैक्टिस करने का प्रमुख जगह होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...