315 करोड़ की संपत्ति जब्त: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सांसद की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, 70 संपत्तियां की गई कुर्क

डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एनसीपी के पूर्व सांसद की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने विभिन्न शहरों में मौजूद 70 संपत्तियों को जब्त किया है। मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। ईडी ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत एनसीपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

70 संपत्तियां की जब्त
बता दें कि लालवानी, राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मनराज ज्वैलर्स और अन्य के प्रमोटर हैं। ईडी ने जलगांव, मुंबई, थाणे, सिलोड और कच्छ में मौजूद लालवानी और उनकी कंपनियों से जुड़ी संपत्ति को कुर्क किया। जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें सोने और चांदी के आभूषण समेत बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा जब्त की गई है, जिनकी कुल कीमत 315 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है।

अगस्त में भी ईडी ने की थी छापेमारी
धन शोधन रोकथाम अधिनियम मामले में सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई का आरोप है कि इन कंपनियों को प्रमोटर्स की गड़बड़ी की वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 352 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटर्स ने फर्जी आर्थिक दस्तावेजों की मदद से लोन लिया और खातों में हेरा-फेरा की। साथ ही आरोपियों ने पैसे को रियल एस्टेट संपत्तियों में निवेश किया। ईडी ने इस मामले में अगस्त महीने में भी छापेमारी की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...