दुर्ग में इस बार 25 से ज्यादा समिति एक साथ निकालेगी चुनरी शोभायात्रा; पंचमी के दिन होगा भव्य आयोजन… SDM और दुर्ग पुलिस की टीम ने रूपरेखा और तैयारी का किया मुआयना

दुर्ग। नवरात्रि का पर्व शुरू हो चूका है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आचार संहिता भी प्रभावी है। ऐसे में पुलिस शहर के कानून व्यस्था के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में दुर्ग सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा से पंचमी के दिन भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाला जाएगा। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव और लगे आचार सहिता को देखते हुए शहर के लगभग 27 विभिन्न समितियों की आम राय से एक साथ चुनरी शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया गया है। जिसके चलते एएसपी अभिषेक झा, एडीएम मुकेश रावटे, दुर्ग सीएसपी मणिशंकर चंद्रा, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंच समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की जिसके बाद तय किया गया की सभी समिति द्वारा एक साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...