छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने चुनाव की तारीख बदलने का ECI से किया आग्रह, कहा- छठ पर्व निकट होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता होंगे प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान दिनांक (17 नवंबर) बदलने का आग्रह किया उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। उन्होंने लिखा, “मैं @ECISVEEP से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।”

चुनाव से जुड़ी जरुरी बातें :-

  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे मतदान
  • पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों में वोटिंग
  • दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों में वोटिंग
  • पहले चरण के लिए नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक
  • पहले चरण के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर
  • दूसरे चरण के लिए नामांकन 21 से 30 अक्टूबर तक
  • दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख 2 नवंबर
  • 3 दिसंबर को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंद्रपुर में खाद स्टॉक में लाखों की गड़बड़ी :...

जांजगीर। सक्ती जिले के चंद्रपुर की सेवा सहकारी समिति में खाद के स्टॉक को लेकर सामने आई गंभीर अनियमितता अब पुलिस जांच तक पहुंच...

आरंग में बेखौफ रेत खनन : महानदी में बनाया...

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि समोदा क्षेत्र में...

बालोद में युवती पर एसिड अटैक : आमापारा से...

बालोद। बालोद शहर में एक युवती पर एसिड से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवती आमापारा क्षेत्र की लाइब्रेरी...

दिव्यांग कल्याण घोटाले में बड़ा अपडेट : CBI जांच...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के पुनर्वास से जुड़ी सरकारी संस्थाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। मामले...