जामुल सीमेंट वर्क्स संरक्षित क्षेत्र घोषित: एक साल तक एरिया रहेगा प्रोटेक्टेड… जानिए कौन-कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित? इन्हें छोड़ कर बाकियों की नो एंट्री; दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग। दुर्ग के जामुल में स्थित जामुल सीमेंट वर्क्स कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को दी गई अधिकारिता के अनुसार जामुल सीमेंट वर्क्स जिला दुर्ग की संपूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिसिद्ध रहेगा। यह आदेश जारी होने की तिथि से अधिकतम एक वर्ष के लिए रहेगा। आदेश में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।

एसीसी लिमिटेट जामुल वर्क्स के संरक्षित स्थान में संयंत्र क्षेत्र- नगर पालिका जामुल के तहत लेवर केंप एरिया सिमाएं, पूर्व में- राजीव नगर से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल, पश्चिम में – राजीव नगर से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल, पश्चिम में- लेवर कैंप से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल, शेष कालोनी से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल, दक्षिण में – घासीदास नगर से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल।

खदान क्षेत्र- नगर पालिका जामुल के सीमा क्षेत्र में सीमाएं, पूर्व में- जामुल गांव से लगा हुआ बाउंड्रीवाल, पश्चिम में – ढौर गांव से लगा क्षेत्र। एसीसी कालोनी- नगर पालिका जामुल के सीमा क्षेत्र में सिमाएं, पूर्व में- शिवपुरी गांव से लगा हुआ बाउंड्रीवाल, पश्चिम में- लेवर कैंप से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल, दक्षिण में – राजीव नगर से लगा हुआ गेट तथा बाउंड्रीवाल। पथरिया खदान क्षेत्र- नगर पालिका अहिवारा से लगा हुआ क्षेत्र, पथरिया गांव से लगा हुआ गेट एवं खदान क्षेत्र। नंदिनी खुदिनी खदान क्षेत्र- नगर पालिका अहिवारा से लगा हुआ क्षेत्र नंदिनी खुंदिनी तथा मेडे़सरा गांव से लगा हुआ गेट तथा खदान क्षेत्र शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...