खुर्सीपार सेवा पंडाल में नवमी पर कन्या भोजन: दया सिंह ने कुंवारी कन्याओं को परोसा भोजन… 9 दिनों तक हजारों पदयात्रियों की बोल बम समिति के पदाधिकारियों ने की सेवा

भिलाई। आज नवमी के साथ नवरात्र का ये पावन पर्व समाप्त हो जाएगा। इन 9 दिनों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा सबसे बड़ा सेवा पंडाल लगाया गया था। जहां सभी सुविधाओं के साथ पदयात्रियों की सेवा की गई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इन 9 दिनों में हजारों पदयात्रियों की सेवा की गई।

आज नवमी के अवसर पर 9 कन्याओं को भोज कराया गया। पहले उनकी पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद नवकन्या भोज कराया गया। दया सिंह ने बताया कि, कल ही सभी कार्यकर्ता, पदयात्री और श्रद्धालुओं ने आज हवन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही माता रानी को विशाल भोग भी लगाया गया। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल सेवा पंडाल में मां दुर्गा भी विराजमान हुई। कल विसर्जन किया जाएगा।

पदयात्रियों को मिली ये सुविधाएं

  • जलपान की व्यवस्था
  • प्राथमिक चिकित्सा
  • गर्म पानी
  • मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
  • विश्राम के लिए बिस्तर
  • फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा
  • पदयात्रियों के पैरों की मालिश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...