CG में 3 लोगों की चले गई जान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, 2 ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, कार चालक फरार

CG में 3 लोगों की चले गई जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में तीन की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर से 200 मीटर दूर हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जुरहाटोला (कुआंगोंदी) के रहने वाले 3 युवक छत्रपाल कोर्राम (23), जितेश दर्रो (26) और चुनेश्वर खुरसयाम (28) तीनों किसी काम से गुरुवार को डौंडी गए हुए थे। वे तीनों एक ही बाइक (CG 24 S 6018) से रात में अपने घर लौट रहे थे। तभी डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार (क्रमांक CG04 K 9011) ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ब्रेजा कार छोड़कर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। कार बालोद के एक व्यापारी के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है। तीनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...