MLA वोरा ने मां चंडी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार अभियान का किया आगाज, लोगों का उमड़ा जन सैलाब, पिता को याद कर हुए भावुक

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व सातवीं बार दुर्ग शहर से चुनावी मैदान में उतरे अरुण वोरा ने शुक्रवार को माँ चंडी के मंदिर में पूजा अर्चना कर वार्ड 33 से ही अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़ किया। वोरा ने पहले दिन वार्ड क्रमांक 33, वार्ड 32, 30 एवं 31 में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सभी वार्डों में स्वस्फूर्त रूप से वोरा के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा और आम जनों का भरपूर आशीर्वाद अरुण वोरा को मिलता नजर आया।

विधायक वोरा पुनः अपने पिता मोतीलाल वोरा को याद कर भावुक हो गए उन्होंने कहा कि बच्चे चाहे जितने भी बड़े हो जाएं एक पिता का स्थान व पालकों का संरक्षण बेहद अहम होता है। यह संतोषप्रद बात है कि बाबूजी के साथ हमेशा खड़े रहने वाली दुर्ग शहर की जनता एक पालक के रूप में आज उनके साथ है। उन्होंने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया व कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार के दोहरे मापदंड के बावजूद प्रदेश सरकार ने जो कहा सो किया है।

भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस बार 75 से अधिक सीट कांग्रेस पार्टी जीत कर आएगी और किसान, मजदूर, युवक, महिला, मध्यवर्ग के कल्याण के साथ स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन लगातार जारी रहेगा। सभी को राशन, मुफ्त इलाज, घर के दरवाजे पर इलाज की सुविधा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आईटीआई, कॉलेज हमर क्लिनिक, सब कुछ तभी तक है जब तक कांग्रेस है। जनता के कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहने वाले केवल सत्ता का दुरुपयोग करने के आदि हैं।

प्रचार के दौरान वोरा के साथ जिला अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन व स्वस्फूर्त उमड़ी भीड़ शामिल थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...