डेथ थ्रेट टू मुकेश अम्बानी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल भेजकर कहा- 20 करोड़ रुपये नहीं दिये तो..

डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 27 अक्टूबर को ईमेल पर मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है. मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया.

अच्छे शार्प शूटर्स मौजूद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने ईमेल में इस बात का जिक्र भी किया है कि उसके पास सबसे अच्छे शार्प शूटर्स मौजूद हैं. इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है. धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है- IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India’

मुकेश अंबानी को पिछले साल भी मिली थी धमकी
यहां चर्चा कर दें कि मुकेश अंबानी को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी. तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन किया था और कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और दोनों बेटों को भी जान से मार देगा. आरोपी ने इसी के साथा अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी जिससे हड़कंप मच गया था.

विस्फोटकों से भरी कार मिली थी घर के पास
यदि आपको याद हो तो साल 2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी, जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये थे. कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी की बात लिखी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया.

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वे एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं. शुक्रवार को शेयरधारकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस कदम का मकसद भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी में उत्तराधिकार योजना को गति प्रदान करना है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...

पुलिस कस्टडी में मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने...

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...