छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी ने की दो चुनावी घोषणा: स्वास्थ्य सहायता योजना में 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज… भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राजनांदगांव में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने दो और चुनावी वादे किए है।

पहली घोषणा: डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, अन्य लोगों मतलब APL वर्ग के लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

दूसरी घोषणा: गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। इसमें वो किसान आते है जो कोई कृषि भूमि धारण नहीं करता और जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है और उसके परिवार का जिसका की वह सदस्य है, कोई सदस्य किसी कृषि भूमि को धारण नहीं करता है।

इसके पहले कांग्रेस कर चुकी 7 वादे

  • पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
  • जातिगत सर्वे कराया जाएगा
  • 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे
  • 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे
  • तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष
  • लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए
  • सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...