छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को आचार संहिता उलंघन का नोटिस: रिटर्निंग ऑफिसर ने एक दिन के अंदर मांगा जवाब… सोशल मीडिया पर सरकारी योजना पोस्ट करने का आरोप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और अंबिकापुर के कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव को आचार संहिता के उलंघन पर नोटिस मिला है। दरहसल सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के बारे में सोशल मीडिया में पोस्ट करने की वजह से रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किया है। टीएस सिंहदेव पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं को लेकर पोस्ट किया था, जिसकी शिकायत पर नोटिस जारी की गई है। टीएस सिंहदेव से एक दिन में जवाब मांगा गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर के प्रत्याशी, डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के फेसबुक अकाउंट पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर पोस्ट डाला गया था। इसकी शिकायत भाजपा नेता आलोक दुबे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली से की थी।

क्यों हुआ उलंघन?
आपको बता दें, चुनाव चिन्ह के साथ सरकारी उपलब्धियों को बिना अनुमति प्रदर्शित करना आचार संहिता का उलंघन है। इस कारण इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ और जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई थी।

फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हुआ डिलीट
जिन पोस्ट को लेकर आचार संहिता की शिकायत की गई थी, अब वे टीएस सिंहदेव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट में नहीं दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी दिया गया है। इस स्क्रीन शॉट में फेसबुक पोस्ट दिखाई दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...