कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर फिर से विवाद: रिटायर्ड IAS अधिकारी ने महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो आया सामने, देखिए

कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर फिर से विवाद

डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर से कुत्ते को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है, जहां विवाद इतना बढ़ गया एक रिटायर्ड आईएएस अफसर ने महिला को थप्पड़ मार दिया है. ये घटना सेक्टर 108 के पार्क लॉरेंट सोसाइटी की बताई जा रही है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

खबर के मुताबिक सोमवार को पार्क लॉरेंट सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरपी गुप्ता लिफ्ट से जा रहे थे, तभी एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में आने लगी. इस पर आरपी गुप्ता ने कुत्ते को लिफ्ट में लाने पर आपत्ति दर्ज कराई और कुत्ते को बाहर निकालने के लिए कहा, लेकिन महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

रिटायर्ड आईएएस ने महिला को मारा थप्पड़
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों के बीच विवाद हो रहा है. इसी बीच आरपी गुप्ता लिफ्ट में कुत्ते का वीडियो बनाने लगते हैं, जिसके बाद महिला उनके हाथ से फोन लेकर फेंक देती है. इसपर आरपी गुप्ता गुस्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद दोनों के बीच लिफ्ट के बाहर भी हाथापाई होती है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद सोसाइटी में हंगामा हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. हालांकि इस घटना के बाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का पति बाद में अधिकारी की पिटाई करते हुए दिख रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...