दुर्ग MLA वोरा का धुंआधार चुनाव प्रचार जारी: 60 वार्डों में जाकर लोगों से मांगा समर्थन… वरिष्ठ विधायको ने अरुण वोरा को लेकर कही ये बात

दुर्ग। दुर्ग शहर से सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को चुनाव प्रचार के दौरान सभी 60 वार्डों में अपार जन समर्थन व माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रचार के चौथे दिन वोरा ने अपने गृह वार्ड मोहन नगर क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क किया जहां जगह जगह महिलाओं ने आरती की थाली लेकर वोरा का स्वागत किया जहां विधायक खुद ही लोगों की आरती करते नजर आए। इस बीच उन्हें लेकर वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू व रविन्द्र चौबे के वक्तव्यों की चर्चा रही। दुर्ग में हुए संकल्प शिविर के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अरुण वोरा को देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया था वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भावुक होते हुए कहा कि लंबे अरसे के बाद दुर्ग कांग्रेस अपने मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत मोतीलाल वोरा जी के अनुपस्थिति में चुनाव के मैदान में है जिस तरह से बाबूजी ने पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानते हुए देश एवं दल की कर्मठता से सेवा की अरुण वोरा को जिता कर उन्हें शहर सच्ची श्रद्धांजलि देगा।

गौरतलब है कि उस दौरान प्रत्याशी चयन भी नहीं हुआ था किंतु पूरे विश्वास के साथ साहू ने वोरा के लिए वोट मांगा। अरुण वोरा ने प्रचार के दौरान कहा कि शहर वासियों से पारिवारिक व भावनात्मक रिश्ता विरोधियों के दुष्प्रचार से कभी खत्म नहीं हो सकता। मतदाताओं को भगवान मान कर शहर के हर व्यक्ति की अंतिम सांस तक सेवा करने का संकल्प व जनकल्याण ही उनके संस्कार हैं। जिस तरह बाबूजी ने अनेकों राजनेताओं को जनसेवा की प्रेरणा दी उसी प्रेरणा व सेवा भाव को अपना आधार बना कर वे दुर्ग की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान सैकड़ों वार्ड वासी व कांग्रेसजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...