PM तक पहुंची SAIL कर्मियों की समस्या: पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने PM मोदी से मुलाकात कर कराया ध्यानाकर्षण…दुर्ग से चलने वाली इस ट्रेन बहरमपुर तक चलाने किया आग्रह, सेल कर्मियों की इश्यूज पर एक नजर

भिलाई नगर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के मंच से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रमुख मुद्दों को उठाया।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेल कर्मचारियों के वेतन समझौता व अन्य मुद्दों पर बीएसपी कर्मचारी एवं भिलाईनगर विधानसभा की जनता से जुड़े विषय हैं। जिनमें वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों का बकाया 39 महीने का एरियर्स एवं पर्क्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एरियर्स का भुगतान। बीएसपी के लीजधारी व्यापारी एवं सामाजिक संस्थानों के लीज रीनिवल करने हेतु, लीज रेंट बढ़ाने के बजाय प्रीमियम में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दे रहे हैं।

पाण्डेय ने बताया कि ठेका मजदूर का वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाता है, उसके स्थान पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान दिया जाये। पाण्डेय ने दुर्ग से विशाखापट्टनम वाली ट्रेन को पलासा से बहरमपुर तक चलाने, साथ ही दुर्ग से रीवा तक रेल सेवा भविष्य में चलानेकी माँगपर बात की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...