आज दुर्ग शहर में CM भूपेश का रोड शो…उससे पहले दुर्ग ग्रामीण के कुथरैल में करेंगे जनसभा को संबोधित…गृहमंत्री साहू और विधायक वोरा के लिए मांगेंगे समर्थन…कांग्रेसी तैयारी में जुटे, रोड शो का पूरा शेड्यूल यहां देखिए


भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा दुर्ग शहर विधानसभा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में है। दुर्ग शहर में रोड शो करेंगे और दुर्ग ग्रामीण में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम भूपेश के दौरे की तैयारी कांग्रेसी कर रहे हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरूण वोरा के लिए सीएम भूपेश समर्थन मांगेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने ग्राम कुथरेल के लीला मैदान में दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे।

विधायक अरूण वोरा ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक, सीएम भूपेश बघेल का रोड शो दोपहर 4 बजे से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले नाका चौक फिर शिवपारा, लूचकीपारा, इंदिरा मार्केट, शनिचरी बाजार, गंजपारा सक्तिचौरा, चंडी मंदिर, तकियापारा, मोती कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, सिद्धार्थ नगर, कंकालीन चौक, सुभाष चौक और गांधी चौक में सीएम भूपेश बघेल का रोड शो होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...