CG – Ex MLA Expelled: पूर्व विधायक 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित… देर रात आदेश हुआ जारी… इस पार्टी के समर्थन में कर रहे थे प्रचार

कवर्धा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं पर गाज गिर रहीं है। कई नेताओ को कांग्रेस पार्टी ने निष्काषित कर दिया है। वही अब खबर आ रही है की पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ऐसा किया गया है। पहले चरण में मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। कवर्धा में योगेश्वर आप पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।

कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कवर्धा से आप पार्टी के प्रत्याशी खडग राज सिंह हैं। योगेश्वर खुलेआम इनका चुनाव प्रचार करते नज़र आए थे। सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर यहां से प्रत्याशी है। पार्टी के जानकारी में यह बात आते ही योगेश्वर राज पर कार्रवाई की गई है।

4 अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे। योगेश्वर राज सिंह और खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। आप पार्टी से खड्गराज को टिकट मिलने के बाद से ही योगेश्वर इनके प्रचार में नज़र आ रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...