CG – 3 शिक्षकों की मौत, चुनाव में लगी थी ड्यूटी, EVM जमा कर लौट रहे थे: NH-30 पर बोलेरो और ट्रक में हो गई जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन लोगों की चली गयी जान

CG – 3 शिक्षकों की मौत

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चुनाव ड्यूटी में से वापस लौट रहे तीन शिक्षकों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों शिक्षक मतदान ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे, घटना केशकाल के बेमड़ा गांव के पास घटी है। बताया जा रहा है की तीनों शिक्षक बोलेरो पर सवार होकर EVM जमा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिक्षक की बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन शिक्षकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार होकर शिक्षक कोंडागांव से केशकाल की तरफ जा रहे थे। वहीं केशकाल से कोंडागांव की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोर की टक्कर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में वाहन में सवार शिव नेताम और संतराम नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरेंद्र नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शिव नेताम गाड़ी में ही फंसे रहे जिनके शव को काफी जद्दोजहद के बाद निकाला गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...