अश्लील वीडियो में महिला भाजपा नेता का चेहरा लगाकर कर रहा था ब्लैकमेल… सोशल मीडिया पर BJP नेत्री का सेक्स स्कैंडल बताकर किया शेयर… पत्रकार पर मामला दर्ज

अश्लील वीडियो में भाजपा नेत्री का चेहरा लगाकर कर रहा था ब्लैकमेल

बागलकोट। कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो से छेड़छाड़ कर एक महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में बागलकोट जिले में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खुद को वीडियो पत्रकार बताने वाले बंदे नवाज साराकावास के खिलाफ जामखंडी सिटी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता जामखंडी कस्बे में भाजपा में एक प्रमुख पद पर है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका भी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने एक अश्लील वीडियो संपादित किया और फुटेज में पीड़िता का चेहरा लगा दिया।

उसने कन्नड़ गाने के साथ पेश किए गए वीडियो को कैप्‍शन में भाजपा महिला कार्यकर्ता का सेक्स स्कैंडल बताया।इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिये भाजपा नेता को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने उन्‍हें मिलने और कुछ पैसों का भुगतान करने के लिए भी मजबूर किया। साराकावास ने यह भी धमकी दी कि अगर वह पैसे देने को तैयार नहीं हुई तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...