भिलाई में विधायक देवेंद्र की जगह-जगह सभा जारी, तंज कसते हुए बोले- बंगले वाले नेता को 5 साल में कभी जनता का हालचाल पूछने की फुर्सत नहीं मिली…

भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है और लोगों से मिलकर प्रचार कर रहे है। ​गुरुवार को प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से एक मतदाता ने कहा कि इस बार आपको ही फिर से वोट देंगे। हमें आप जैसा जनप्रतिनिधि पहली बार मिला है, जो हमेशा जनता के बीच रहता है।

9 नवंबर को विधायक यादव ने भिलाई नगर विधानसभा के कई वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली और आम सभा की। साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों मिले और कांग्रेस सरकार ने इन 5 साल में प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए जो काम किया है। उसके बारे में बताए। विधायक यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास आप लोग बनाएं रहेंगे। बंगले वाले नेता को 5 साल में कभी जनता का हालचाल पूछने की फूर्सत तक नहीं मिली। जब दो साल तक कोरोना महामारी का भंयकर दौर था। तब भी वे अपने बंगले में आराम फरमाते रहे। भिलाई की जनता की एक रुपए की फिक्र नहीं की और अब जब चुनाव आया है तो वे गली-गली हाथ जोड़कर घूम रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि, जनता को पैर छूवाने वाले, प्रमाण करवाने वाले, डाट कर लोगों बंगले से भगवाने वाले नेता अब हाथ जोड़ कर जनता से वोट की भीग मांगते फिर रहे है। ​पर हमें पूरा विश्वास है कि भिलाई की जनता को पता है कि कौन उनका हितैषी है और कौन नहीं। किसने विकास के नाम पर लोगों का मकान तोड़ा था और किसने लोगों को बेघर कर दिया था। कोरोना के दो साल में जनता की सेवा में लगा रहा। इस दौरान मुझे तीन बार कोरोना हुआ। तीनों बार अस्पताल में भर्ती हुआ और मेरे जान पर बन आई थी, लेकिन भिलाई की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ इसलिए मुझे ​कुछ नहीं हुआ और मैने उस कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी मैं जनता के साथ खड़ा रहा। लोगों को चावल, दाल, राशन, सब्जी, फल, सेनेटाइजर, मास्क बांटे। जो अस्पताल में भर्ती हुए, उन्हे पूरा ​इलाज मिले। इसकी भी पूरी कोशिश की। यह सब जनता जानती है और भिलाई की जनता हमेशा सत्य के साथ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...