भाजपा के सीनियर विधायक और प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला: प्रचार के दौरान लोगों ने की झूमाझटकी, रायपुर मेयर ढेबर पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के लोग उनकी हत्या करवाना चाहते थे। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने इसे प्रायोजित बताया है। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव कर दिया है। वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

समर्थकों का आरोप है कि बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे। यहां के मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में प्रचार के दौरान मदरसे के पास कुछ लोग बृजमोहन के पास आए। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में घुसने की हिम्मत कैसे हुई और उन्हें धक्का दे दिया। इस बीच जब तक उनके समर्थक आते, तब तक वे बृजमोहन अग्रवाल से मारपीट कर भाग चुके थे। इसी वार्ड से एजाज ढेबर पार्षद हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, जनसंपर्क अभियान के लिए स्वामी विवेकानंद वार्ड और बैजनाथ पारा वार्ड में निकले थे। जैसे ही ब्रिस्टल चौक पर पहुंचे, कुछ सफेद कपड़े पहने लोगों ने हमला करने की कोशिश की। पीएसओ तुरंत मुझे पकड़ कर ले गए। इस दौरान मेरे कार्यकर्ताओं के साथ झूमा-झटकी हुई। ये लोग कांग्रेस सरकार और पुलिस के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तब तक यहीं बैठेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...