छत्तीसगढ़ से रूठ रहा है मानसून, 27% कम बारिश: सीएम भूपेश ने गांवों में मनरेगा के कामों को जारी रखने दिए निर्देश…खेती-किसानी पर भी पड़ा असर

रायपुर। भूपेश बघेल ने चालू वर्षा मौसम में राज्य में मानसून के भटकाव को देखते हुए गांवों में जरूरतमंदों के लिए रोजगारमूलक कार्य अनवरत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मनरेगा के तहत रोजगारमूलक कार्य चालू रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार नये कार्य भी स्वीकृत करने को कहा है, ताकि गांवों में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध हो सके।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल 27 जून तक की स्थिति में 113.5 मिमी औसत बारिश हुई है, जो बीते वर्ष इसी अवधि में हुई 229.7 मिमी औसत बारिश से लगभग 50 फीसद कम है। राज्य के 7 जिलों में इस साल अब तक 40 प्रतिशत कम बारिश् हुई है। बलरामपुर जिले में 60 और दुर्ग 48, जशपुर में 72, कोण्डागांव और कांकेर में 47, रायपुर जिले में 56 तथा सरगुजा जिले में औसत रूप से 63 प्रतिशत कम बारिश के चलते खेती-किसानी का काम प्रभावित हुआ है। खरीफ फसलों की बुआई भी बीते वर्ष की तुलना में कम हुई है। बीते वर्ष 27 जून की स्थिति में राज्य में 4 लाख 76 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी हो चुकी थी, जबकि इस साल कम बारिश की वजह से अभी तक 2 लाख 27 हजार हेक्टेयर में ही खरीफ फसलों की बुआई हुई है। मानसून के बेरूखी के चलते खेती-किसानी का काम पिछड़ा है और गांवों में जरूरतमंद लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से मनरेगा के कामों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...