गृह मंत्री अमित शाह की OP चौधरी को बड़ा आदमी बनाने वाले बयान में राजनीति गरमाई: PCC सचिव विभाष सिंह ने कहा- “अमित शाह को रायगढ़ विधानसभा की जनता से माफी मांगनी चाहिए, लोकतंत्र में कोई बड़ा आदमी नही होता”

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम को देश के गृह मंत्री अमित शाह रायगढ़ में पूर्व आईएएस और भाजपा के विधायक प्रत्याशी ओपी चौधरी के लिए रोड शो में जनता से वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “आप ओपी चौधरी को विधायक बनाइए, इसे बड़ा आदमी बनाने की जिम्मेदारी मेरी।” इस बयान के बाद ही कई मायने निकलने लगे और साथ ही इस बयान में राजनीति भी तेज हो गई।

गृह मंत्री के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर ने कहा कि, गृह मंत्री को रायगढ़ विधानसभा की जनता से माफी मांगनी चाहिए लोकतंत्र में चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधियों को जनता का सेवक बोला जाता है। अमित शाह ने ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने की बात कही क्या बड़ा बनाने वाले है अमित शाह? इस बात को परिभाषित करना चाहिए आखिर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को कौन बड़ा बनाता है और क्या बड़ा बनाया जाता है यह समझ से परे है।

उन्होंने आगे कहा कि, आज गृह मंत्री के संबोधन से रायगढ़ की जनता जान गई कि रायगढ़ में भाजपा ने कुछ बड़ा बनाने वाला प्रत्याशी बनाया है न कि सेवा करने वाला जनप्रतिनिधि। रायगढ़ की जनता ने अपने सेवक के रूप में विधायक प्रकाश नायक का कार्य देखा है और आगे भी दुबारा प्रकाश नायक को विधायक चुनने हेतु कटिबद्ध है। यहां की जनता को सेवक के रूप में जनप्रतिनिधि विधायक चाहिये जो आम जनता के सुख दुख में शरीक हो सके उनकी बातों को सुन समझ सके न कि बड़ा बनकर हवा हवाई वाला बड़ा आदमी।

देखिए बयान :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...