भक्तचरण दास और राजीव शुक्ला पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी वोरा के प्रचार में दुर्ग; शुक्ला बोले- अरुण की जीत ही मोतीलाल वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि, दास ने किया डोर टू डोर प्रचार

दुर्ग। दुर्ग शहर में कांग्रेस की चुनाव प्रचार ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को कांग्रेस के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं में से भक्तचरण दास एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला विधानसभा प्रत्याशी अरुण वोरा के प्रचार में दुर्ग पहुंचे। दोनो ही वरिष्ठ नेताओं ने सबसे पहले दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के निष्ठावान व कर्मठ कार्यकाल को नमन करते हुए कहा कि वोरा जी जैसे लोग विरले ही जन्म लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, दुर्ग शहर की जनता से उनके पारिवारिक संबंधों ने ही उन्हें पार्षद से लेकर विधायक, मंत्री, केबिनेट मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचाया। अब अरुण वोरा की कार्यशैली में वोरा जी की छाप नजर आती है। दुर्ग से आत्मीय रिश्ता अरुण वोरा को भी राजनैतिक सफर में जनसेवा के नवीन शिखर तक पहुंचाएगा। राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने बाबूजी को बेहद करीब से देखा और दुर्ग के प्रति उनके प्रेम को समझा है शहर की जनता अरुण को फिर से जिता कर मोतीलाल वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी।

भक्तचरण दास ने कहा कि, वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों ने पूरे देश मे कांग्रेसजनों में ऊर्जा का संचार किया है दिग्गज कांग्रेसियों के गढ़ रहे इस जिले की सभी सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने अरुण वोरा की जीत के लिए डोर टू डोर प्रचार भी किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन व शहर के नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...