कांग्रेस मंत्री मोहम्मद अकबर के बयान पर BJP सांसद अरुण साव का पलटवार… कहा- अकबर और उनकी कांग्रेस सरकार क्या जानें महतारी वंदन ?

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मंत्री मोहम्मद अकबर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अकबर और उनकी कांग्रेस सरकार महतारी वंदन क्या जानें? अकबर कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कोई महतारी वंदन योजना संचालित नहीं है। भाजपा फार्म भरवाकर भ्रमित कर रही है। हमारा कहना है कि कांग्रेस ने महतारी वंदन तो किया नहीं। वह तो महिलाओं का शोषण करने में भरोसा करती है। महतारी वंदन योजना तो हम संचालित करेंगे। भाजपा की सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को माह में एक हजार, यानी साल में 12 हजार मतलब 5 साल में 60 हजार रुपये देंगे। यह भाजपा का संकल्प है। मोदी जी की गारंटी है। भाजपा अपनी महतारी वंदन योजना लेकर छत्तीसगढ़ की महतारी, बहनों, बेटियों, बहुओं तक जा रही है तो कांग्रेस और खास तौर पर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक अकबर को कष्ट हो रहा है। उनका हाजमा बिगड़ गया है। जब भी महिलाओं के सम्मान, महतारी वंदन की बात आती है तो कांग्रेस को कोफ्त होती है। समझ में नहीं आता कि जननी की वंदना से कांग्रेस को इतनी नफरत क्यों है। पहले भी कांग्रेस सिर्फ एक ही महतारी का वंदन करना जानती थी। आज भी वह एक ही महतारी का वंदन कर रही है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की हर महतारी का वंदन करने 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने महिलाओं से शराबबंदी, पेंशन, मुफ्त गैस सिलेंडर, स्व सहायता समूह के कर्ज माफ जैसे वादे किए और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महतारी का अपमान करने का संकल्प ले रखा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेसी बेरोजगार युवाओं से जैसे फॉर्म भरवा रहे थे और बाद में ठेंगा दिखा दिया, ऐसी भाजपा की संस्कृति नहीं है। हम महतारी वंदन योजना लागू करेंगे। इसका लाभ प्रत्येक विवाहित महिला को मिलेगा। परिवार में जितनी विवाहित महिलाएं हैं, सभी को साल में 12-12 हजार मिलेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में यह करके दिखा दिया है। कांग्रेस तो महतारी वंदन के नाम से भी बिचक रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि कांग्रेस ने केवल महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को ही नहीं छला बल्कि छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया। वादाखिलाफी का दूसरा नाम कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने सबको 20 लाख का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था उल्टे छत्तीसगढ़ के गरीबों को आयुष्मान योजना के लाभ से कई साल तक वंचित करके रखा, सबको मकान देने का वादा किया था प्रधानमंत्री आवास तक नही बनने दिए। संपत्ति कर माफ करने कहा था सरकारी जमीनों पर माफियाओं का कब्जा कराया। 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट बनाने कहा था, नहीं बनी, किसानों का दो साल का बकाया बोनस कहा था एक पैसा नहीं दिया। अब हम 25 दिसम्बर को 2 साल का बकाया बोनस एकमुश्त देने वाले है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया गया था अकबर जी यह भी बता दे कि इसके लिए छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार ने कौन सी योजना संचालित कर दी?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...