MLA देवेंद्र यादव की सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुई जनता; जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा- केजी से पीजी तक एजुकेशन होगा फ्री, भिलाई का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव लगातार जनसंपर्क कर रहे है। हर वार्ड और सेक्टर में विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। इसके अलावा वार्डों में सभा भी ले रहे है। उनके विश्वास यात्रा और सभाओं में बड़े तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं। ​शनिवार को भिलाई नगर विधायक यादव ने विभिन्न सेक्टर एरिया और खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र में विश्वास यात्रा निकाली और सभाएं भी ली। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस के सरकार बनाओगे तो केजी से लेकर पीजी तक एजुकेशन फ्री होगा। मतलब बच्चे डॉक्टरी करें या इंजीनियरिंग की पढ़ाई सब फ्री में होगी। इसके अलावा खुर्सीपार क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बना दिया जाएगा। इससे जो बच्चे अभी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने से चुक गए है। वे भी आने वाले दिनों में आत्मानंद स्कूल में पढ़ सकेंगे।

विधायक के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका समर्थन किया और नारे लगाए। ​इस दौरान​ विधायक यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनाएंगे, हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्‌टा मिलेगा। हमने सब को लाभ दिया।

यादव ने काह कि, टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाएं है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...