भिलाई के तालाब में युवक की डूबने से मौत; SDRF ने बॉडी किया रेस्क्यू… हादसा या आत्महत्या? ये जानकारी आ रही सामने

भिलाई। भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सुपेला आर्य नगर कोहका तालाब में एक व्यक्ति डूब गया। तुरंत सुचना SDRF को दी गई। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची। डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप ने कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाला किया। मृतक की पहचान पप्पू देवांगन, पिता चैतू देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर आर्य नगर कोहका के रूप में हुई है। व्यक्ति के तालाब में डूबने की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यह एक हादसा है या आत्महत्या या फिर वारदात। इसकी जानकारी पुलिस के जाँच के बाद मिल पाएगा। उपरोक्त जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने दी है। आज के रेस्क्यू टीम में टीम प्रभारी ईश्वर खरे, राजू महानंद, महेश गंधर्व थानेश्वर, चंद्र प्रकाश, विनय, सूरज, मोहम्मद अली शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...