भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश ने सेक्टर-5, सेक्टर-8 और खुर्सीपार में किया प्रचार; कहा- भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे

भिलाई। भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का प्रचार जारी है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा- भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे, सबको उनका हक मिलेगा और शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा ये प्रेमप्रकाश की गारंटी है। “भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ” अभियान के तहत आज पाण्डेय टाउनशिप के सेक्टर -5, सेक्टर 8 एवं खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वो लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर-घर पानी उसने पहुंचाया लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए। कांग्रेस ने केवल गली-गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है। महिलाओं ने यह प्रण ले लिया है कि गली-गली बिकने वाली शराब से अब छुटकारा चाहिए। अब कोई मलकीत अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाये इसलिए हमें कमल खिलाना है, भिलाई को फिर से आगे बढ़ाना है।

पाण्डेय ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और प्रेमप्रकाश ये गारंटी देता है भिलाई को फिर से उसकी खोई पहचान वापस दिलायेंगे। कांग्रेस ने केवल लोगों से झूठे वादे किये लेकिन हम बीएसपी की जमीन के अतिरिक्त सभी को पट्टा दिलायेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी किया जाएगा और सभी कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाये जायेंगे। गरीबों को उनके हक का राशन दिलाया जायेगा, इसकी गारंटी हमारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...