जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के भिलाई नगर प्रत्याशी लगातार कर रहे प्रचार; जहीर खान का दावा, “भिलाई की जनता 3 दिसंबर को दोबारा मनाएगी दिवाली, हमारी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं खुर्सीपार”

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से JCCJ के प्रत्याशी जहीर खान जहीर का जनसंपर्क लगातार जारी है। उन्होंने आज खुर्सीपार जोन 1, जोन 2, जोन 3, छावनी में सुबह से शाम तक प्रचार किए। जहीर रात को इन सभी क्षेत्रों में लगातार बैठक कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करते नजर आ रहे हैं। साथ ही अलग-अलग समाज के प्रमुखों के साथ लगातार बैठक भी जारी है। जनसंपर्क व बैठक के दौरान जहीर लगातार क्षेत्र से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। आज खुर्सीपार जोन-3, छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा कर सेक्टर-1 मे जनसंपर्क यात्रा को विराम दिया गया। उन्हें बुजुर्गों व महिलाओं का बढ़चढ़कर समर्थन देखने मिल रहा है। उनके समर्थक इस बार नये विकल्प हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह पर ईवीएम में एक नंबर पर बटन दबाकर ज़हीर खान को विजयी बनाने साथियों को प्रेरित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...