Babar Azam Resigns: बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्‍तान की कप्‍तानी… World Cup 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला… सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह तीनों फॉर्मेट से पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं. हालांकि, बतौर बल्लेबाज वह पाक की तरफ से खेलते रहेंगे. वहीं, बाबर आजम के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को टेस्ट क्रिकेट और शाहीन शाह अफरीदी को टी20 फॉर्मेट का कप्तान घोषित कर दिया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को नौ मैचों में से केवल चार जीत और पांच हार मिली थी. आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पाकिस्तान पांचवें नंबर पर रही थी.

बाबर आजम ने X पर पोस्ट लिखा, ‘मुझे अच्छी तरह से याद है जब साल 2019 में पीसीबी ने मुझे कॉल किया और बताया कि मैं पाकिस्तान का कप्तान बन रहा हूं. पिछले चार साल में मैं मैदान के अंदर और बाहर कई उतरा-चढ़ाव वाले अनुभवों से गुजरा हूं लेकिन, मैंने पूरी शिद्दत से क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की इज्जत और गर्व को कायम रखने की कोशिश की है. व्हाइट गेंद के सभी फॉर्मेट में नंबर वन बनना खिलाड़ी, कोच और मैनेजमेंट की मेहनत का नतीजा है लेकिन, मैं इस सफर में पाक क्रिकेट फैंस के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.’

कप्तानी छोड़ने को बताया मुश्किल भरा फैसला, नए कप्तान को दिया भरोसा
बाबर आजम ने आगे लिखा,’मैं, आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से पाकिस्तानी टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. ये एक मुश्किल फैसला था लेकिन, मुझे लगता है कि इसका सही वक्त आ चुका है. मैं बतौर खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा और नए कप्तान को पूरी मेहनत और लग्न के साथ सपोर्ट करुंगा. मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और एक अहम जिम्मेदारी दी.पाकिस्तान जिंदाबाद.’

साल 2019 विश्वकप के बाद सरफराज अहमद को हटाकर बाबर आजम को कप्तान बनाया गया था. विश्वकप 2019 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था. इस विश्वकप में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था. वहीं, भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी. बाबर आजम ने इस विश्वकप नौ मैचों में चार अर्धशतक की मदद से 332 रन बनाए थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...