गायों के लिए बालोद के इस गांव में अच्छी पहल: सड़क हादसों को देखते हुए ग्राम वासियों ने ठाना खुद बनाएंगे मवेशियों के लिए गौठान… गोवर्धन पूजा पर खिचड़ी का भोजन भी कराया

बालोद। पुरे देश में बीते दिन गोवर्धन पूजा किया गया। आज के इस युग में जहाँ गायों की देख रेख करने वालों की कमी है। वहीं उनके सहायता के लिए भी बढ़-चढ़ कर लोग सामने आ रहे है। इसी बात का एक अच्छा उदाहरण बालोद ज़िला के ग्राम संबलपुर में दिखा। जहां बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं ने भी ठाना है की अब अपने गाँव व गाँव के आस-पास कोई भी गाय रोड पर नहीं दिखेगी। गांव वालों ने बताया कि, कही ना कही रोड पर रहने वाली गऊ माताओं की लगातार दुर्घटना की वजह से मृत्यु हो रही थी, इसी सब चीजो को देखते हुए ग्राम संबलपुर के उप सरपंच तोमन लाटिया व पूरे ग्राम के गौ सेवक ने यह ठाना की हम सभी गउ माता को ख़ुद से एक गौठान बनाकर उनके रहने व खाने की व्यवस्था रोज़ करेंगे।

इसी के साथ-साथ गोवर्धन पूजा के पावन उपलक्ष्य में ग्राम संबलपुर के सभी गो सेवकों ने लावारिस सभी गौ माताओं को भोजन खिचड़ी खिलाकर पुण्य फल अर्जित किया। इस गाँव के ऐसे पुनीत कार्य को देखते हुए। पूरे प्रदेश के सभी लोगो के लिये एक अच्छा उदाहरण है। इस पुण्य कार्य में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तोमन सिंह लटिया एवं मोहन जोशी (गौठान अध्यक्ष) ,उसेंन ( उपाध्यक्ष ) अश्वनी शर्मा ( संरक्षक ) , गैन्दलाल ( सचिव ) अनिल पटेल , नवीन शर्मा , गौतरहिया जोशी , कृष्णा पटेल , यूसेन( उपाद्याक्षज) , शिव कुमार भुआर, लाल सिंह पटेल , पूरण जोशी , मन्थिर पटेल , गौतरियाँ साहू , हरेंद्र साहू , रामबिलास पटेल , कीर्तन साहू , भागी साहू , रैन साहू , प्रेमलाल उर्वशा , भूनेश्वर साहू , अघनु पटेल , कौशल शर्मा , छगन साहू व अभय साहू एवं अन्य 80 सक्रिय सदस्य ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...