भिलाई, दुर्ग निगम आयुक्त भी बदले गए…लोकेश होंगे भिलाई कमिश्नर तो प्रकाश संभालेंगे दुर्ग, देखिए ट्रांसफर लिस्ट

भिलाई। राज्य सरकार ने आईएएस के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया है। इस लिस्ट में भिलाई, दुर्ग कमिश्नर का भी नाम है। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे अब दुर्ग निगम के आयुक्त होंगे। वहीं दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी को रायपुर संयुक्त कलेक्टर भेजा गया है। राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ लोकेश कुमार को भिलाई निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं लिस्ट में जांजगीर चापा के जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ बनाकर भेजा गया है।

आज ही IAS अफसरों का भी तबादला किया गया…
राज्य सरकार ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। तबादला सूची जारी हो गई है। इसमें दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर समेत 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। उनके स्थान पर पुष्पेंद्र मीणा को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा सौरभ कु मार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। चंदन कुमार को बस्तर, संजीव झा को कोरबा, डोमन सिंह को राजनांदगांव, दीपक सोनी को कोंडागांव, जितेंद्र शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है।

इसी प्रकार रजत बसंल को कलेक्टर- बलौदाबाजार-भाठापारा, पुष्पेंद्र मीणा- कलेक्टर को दुर्ग, तारन प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर- जांजगीर चाम्पा बनाया गया है।

वहीं गौरव सिंह को कलेक्टर- बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर- सरगुजा, विजय दयाराम-कलेक्टर- बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीश एस को कलेक्टर- सुकमा और राहुल देव को कलेक्टर- मुंगेली बनाया गया है।

डॉ. भुरे को मिला बढ़िया काम इनाम
दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को बढ़िया काम करने का इनाम मिला है। दुर्ग जिला वीवीआईपी जिला है, यहां रहते हुए उन्होंने बढ़िया काम किया है। इसीलिए उन्हें रायपुर कलेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...