IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग: दुर्ग कलेक्टर डॉ. भुरे संभालेंगे राजधानी…अब मीणा होंगे VVIP जिले दुर्ग के कलेक्टर, डॉ. प्रियंका शुक्ला, रानू साहू समेत कई 37 IAS अधिकारियों के तबादले

भिलाई। राज्य सरकार ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। तबादला सूची जारी हो गई है। इसमें दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर समेत 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। उनके स्थान पर पुष्पेंद्र मीणा को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा सौरभ कु मार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। चंदन कुमार को बस्तर, संजीव झा को कोरबा, डोमन सिंह को राजनांदगांव, दीपक सोनी को कोंडागांव, जितेंद्र शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है।

इसी प्रकार रजत बसंल को कलेक्टर- बलौदाबाजार-भाठापारा, पुष्पेंद्र मीणा- कलेक्टर को दुर्ग, तारन प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर- जांजगीर चाम्पा बनाया गया है।

वहीं गौरव सिंह को कलेक्टर- बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर- सरगुजा, विजय दयाराम-कलेक्टर- बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीश एस को कलेक्टर- सुकमा और राहुल देव को कलेक्टर- मुंगेली बनाया गया है।

डॉ. भुरे को मिला बढ़िया काम इनाम
दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को बढ़िया काम करने का इनाम मिला है। दुर्ग जिला वीवीआईपी जिला है, यहां रहते हुए उन्होंने बढ़िया काम किया है। इसीलिए उन्हें रायपुर कलेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

दुर्ग में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के...

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अधिकारी अमन सिंह और उनकी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ आय से...

ट्रेंडिंग