CG में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध मौत: घर में मिली लाश… शव पर चोटों के निशान… परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

CG में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध मौत

कोरबा। सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस को इस बात की जानकारी तब हुई, जब मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उन्हें सूचना मिली। मृत अवस्था में इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया था। रात को ही पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। इंजीनियर के सिर पर चोट के निशान हैं। साथ ही दाहिने साइड की पसली भी टूटी हुई हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घंटाघर के पास पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक- 304 में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश धवनकर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दो बच्चे शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार को वो और उनकी पत्नी घर पर थे। शाम को पत्नी ने देखा कि वो बरामदे पर बेहोशी की हालत में गिरे पड़े हैं। उन्होंने फौरन पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया।

पड़ोसी की मदद से राजेश धवनकर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिनी तरफ की पसली टूटी हुई है। सिर और सीने पर भी चोट के निशान हैं, ऐसे में हत्या की आशंका जताई गई है।

सूचना के बाद मौके पर सीएसपी भूषण एक्का, सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू मौके पर पहुंचे। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का खुलासा हो सकेगा, लेकिन मामला संदिग्ध है। मृतक की पत्नी और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि हफ्ते भर पहले पड़ोसी के साथ कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर का शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। राजेश को शराब पीने की बुरी लत थी। पड़ोसी का कहना था कि शराब पीकर वो आए दिन हंगामा करते हैं। इसे लेकर पड़ोसी ने इंजीनियर के खिलाफ मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। वहीं अगर ये हत्या है, तो घर में मौजूद पत्नी को इस बात का पता कैसे नहीं चला, इन सभी बिंदुओं पर फिलहाल जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...