राजनीति की नई परंपरा: वैशाली नगर में चुनाव जीतने के बाद प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर से मिलने पहुंचे रिकेश सेन… गले लगाकर किया अभिवादन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के राजनीति के इतिहास में ये शायद पहली बार है जब चुनाव जीतने के बाद अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से मुलाकात करने कोई पहुंचा हो। वैशालीनगर से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने सबसे पहला दौरा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के लिए बनाया। मुकेश चंद्राकर के घर रिकेश पहुंचे।

अचानक इस मुलाकात की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। लोग रिकेश की सराहना भी कर रहे हैं कि वे राजनीति से ऊपर उठकर अपने प्रतिद्वंदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। रिकेश ने मुकेश संग बैठकर चाय पी। उनके साथ हमेशा खड़े होने का आश्वासन भी दिया। वहीं मुकेश ने उनकी जीत के लिए रिकेश को बधाई दी। कहा, हमेशा आपके साथ है। विपक्ष में रहकर मिलकर काम करेंगे।

मुद्दों की लड़ाई भी लड़ेंगे और अच्छे कार्यों में साथ भी देंगे। रिकेश सेन ने कहा कि, विचारधारा की लड़ाई हो सकती है लेकिन संबंधों से समझौता नहीं कर सकते। मुकेश के साथ मेरे संबंध आत्मीय रहे हैं। चुनाव परिणाम के बाद इस मुलाकात के कोई मायने न निकाला जाए। मैंने इस परंपरा की शुरुआत की है। मुकेश ने वैशालीनगर विधानसभा के लिए कुछ सोचा होगा, उन विषयों पर चर्च हुई है। आगे बेहतर काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...