खुले में शराब पी कर अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं! दुर्ग SSP के निर्देश में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 50 लोगों के खिलाफ एक्शन, 3 अवैध चखना सेंटर संचालक अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई के अवैध चखना सेंटर पर दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग के निर्देश में पुलिस की अलग-अलग टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अचानक पुलिस की दबिश से अवैध चखना सेंटर चलाने वालो संचालकों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही पुलिस ने अड्डेबाजी करने वाले, खुले में शराब पीने वाले एवं अवैध चखना सेंटर चलाने वाले कुल 50 से अधिक लोगों पर सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना दुर्ग के नयापारा और सुपेला के अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर ये कार्रवाई हुई है। बताया गया की दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग में अपराध नियंत्रण हेतु समस्त थाना एवं चौकी में अवैध रूप संचालित चखना सेंटरों में कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया। अभियान में चाकूबाजी करने वाले, अड्डेबाजो करने वालो, खुले में शराब पीने वालो पर सख्त कार्रवाई की गई। सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्रवाई से बदमाशों एवं संदिग्ध रूप से घूमने वालो में हड़कंप मच गया।

संपूर्ण दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में दिनांक 04.12.2023 एवम दिनांक 05.12.2023 की कुल 50 से अधिक लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही खास तौर पर संवेदनशील इलाकों के आस पास, अड्डेबाजी करने वाले एरिया में प्वाइंट लगाकर किया गया। थाना दुर्ग के नयापारा में अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं इसी तरह थाना सुपेला के अवैध चखना सेंटर एवं खुले में शराब पीने वाले अड्डे बाजी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...