झगडे में सनकी पति ने काट दी पत्नी की गर्दन: 20 दिन पहले बच्चे को आई थी मोच… इसी बात को लेकर पति कर रहा था झगड़ा… विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काट दिया पत्नी का गर्दन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसे मार डाला। बताया जा रहा है की आरोपी अपनी पत्नी से बच्चे को 20 दिन पहले आई मोच को लेकर झगड़ा कर रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।

वारदात का पता रात को चला, जब आरोपी के छोटे भाई ने खिड़की से अंदर अपनी भाभी का शव पड़ा देखा। उसने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खोपली निवासी खिलावन मेहर का परिवार ईंट-भट्‌टे पर काम करता है। पूरा परिवार 20 दिन पहले ही प्रयागराज के एक ईंट-भट्‌टे पर काम करके लौटा था।

बताया जा रहा है कि भट्‌टे पर काम के दौरान खिलावन के बच्चे राहुल को हाथ में मोच आ गई थी। इसी बात को लेकर खिलावन रविवार शाम करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी कौशल्या से घर के बाहर खड़ा झगड़ा कर रहा था। इस पर कौशल्या घर के अंदर चली गई। उसके पीछे खिलावन मेहर भी गया और दरवाजा बंद कर लिया।

खिलावन के छोटे भाई संतोष मेहर ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर से भी काफी देर तक झगड़े की आवाज आती रही। फिर सब शांत हो गया। इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर खिलावन घर के अंदर रखी कुल्हाडी से कौशल्या की गर्दन पर वार कर रहा था। इसके बाद खिलावन ने दरवाजा खोला और वहां से कुल्हाड़ी लेकर भाग गया।

इस पर संतोष ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। वह लोग कमरे में गए तो कौशल्या का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद से खिलावन का कुछ पता नहीं था। पुलिस ने उसे सुबह ग्राम खोपली आरटीओ बेरियर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गुस्से से पत्नी कौशल्या की हत्या कराना बताया।

वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े उसने शौचालय के पीछे छिपाकर रखे थे। उसे भी बरामद कर लिया गया है। खिलावन के भाई संतोष ने हत्या की FIR दर्ज कराई है। परिवार बहुत ही गरीब है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...